E-Ganna UP Parchi App | Cane up in | गन्ना पर्ची कैलेंडर कैसे देखें

गन्ना किसान गन्ना पर्ची कलेंडर से जुड़ी सभी जानकारी आप सभी लोग मोबाइल एप्प (e-Ganna UP App)या www.caneup.in से देख सकते है।इसके लिए विभाग ने ई गन्ना एप शुरू किया है।
मोबाइल पर किसान पर्चियों के अलावा पिछले सालों के गन्ना सप्लाई की जानकारी भी ले सकता है।
किसानों को कोई काम होने पर गन्ना विभाग या समितियों के चक्कर अब नहीं काटने होंगे।

UP Ganna Parchi SMS Alert:यूपी के किसान रहें सतर्क कभी भी आपके फोन पर पहुंच जाएगी गन्ने की एसएमएस पर्ची, जल्दी करें ये काम

किसानों को गन्ना पर्ची, बेसिक कोटे की जानकारी के लिए पक्का कैलेंडर दिया जाता है।

अगर कैलेंडर खो जाए या नष्ट हो जाए तो किसानों को परेशानी उठानी होती है।

किसानों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए इंटरनेट की सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है।

पहले भी किसानों को पर्ची की जानकारी विभाग की वेबसाइट से मिल जाती थी।

लेकिन अब किसानों के लिए विभाग ने E-Ganna Cane UP app गन्ना एप शुरू किया है।

E-Ganna UP Online App | Cane up in | गन्ना पर्ची कलेंडर आप कैसे देखे आइये जानते है

हालांकि पहले से भी गन्ना विभाग ने अपनी वेबसाइट पर किसानों को जारी होने वाली पर्ची से जुड़ी जानकारी दे रखी है।

eGanna UP App या www.caneup.in से किसान अपने पिछले सालों की गन्ना आपूर्ति की पूरी जानकारी भी एप और वैबसाइट पर मिल जाएगी।

किसानों का पूरा कैलेंडर उनके मोबाइल में कैद होगा।

किसान को केवल उनके सट्टे से जुड़ी जानकारी ही दी जाएगी।

भुगतान के संबंध में कोई जानकारी किसानों को नहीं दी जाएगी। इस एप को मोबाइल में प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

डाउनलोड होने के बाद किसान अपने जिले व चीनी मिल को चयनित करके अपने नाम से कोई भी जानकारी ले सकते हैं।

टोल फ्री नंबर पर आप कॉल करके भी ले पाएंगे सभी तरह की जानकारी

किसानों को एप संबंधी जानकारी देने के लिए टोल फ्री नंबर 18001213203 भी शुरू किया गया है।

गन्ना पर्ची के बारे में कोई भी जानकारी लेने के लिए किसान टोल फ्री नंबर 18001035823 नंबर पर भी फोन कर सकते हैं।

In E Ganna App, what is UGC Code?

In E Ganna App, what is UGC Code? ऐप में यूजीसी कोड बनने के बाद ई गन्ना उपयोगकर्ताओं को अपने यूजीसी कोड और गांव कोड का उपयोग करके अपने खाते में लॉग इन करना होगा। उनकी गन्ने की खेती और मिलों को आपूर्ति की सारी जानकारी उन्हें उपलब्ध होगी।